एक किसान के खेत में काम कर रहे पति के साथ रह रही है महिला। आरोप है कि रात 5 लोगों ने अचानक आकर परिवार को बंधक बना लिया। और बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया
हरियाणा के यमुनानगर में एक नेपाली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने से इलाके मे बवाल मच गया। महिला नेपाल मूल की है, जो यहां एक किसान के खेत में काम कर रहे पति के साथ रह रही है। आरोप है कि रात 5 लोगों ने अचानक आकर परिवार को बंधक बना लिया।

आरोपियों ने महिला के पति को मार-पीटकर रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद चार ने बारी-बारी से महिला के साथ दरिंदगी की। पांचवें की कोशिश के दौरान उसने चाकू उठा लिया तो इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पर अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है.

नेपाल मूल का एक व्यक्ति पिछले 14 साल से गांव बलाचौर में एक किसान के पास नौकरी कर रहा है। वह अपने परिवार के साथ किसान के खेत में ही रहता है।
उसकी पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रात को वो सोए हुए थे तो अचानक पांच लोग आए, जिन्होंने उसके पति को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी चार ने गलत काम किया।
जब पांचवां हरकत करने लगा तो उसने उसे धक्का देकर महिला ने चाकू उठा लिया। इसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए। उसने अपने पति को खोला और सूचना किसान को दी।
14 साल से गांव बलाचौर में एक किसान के पास नौकरी कर रहा है परिवार












